ADD





शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रिटेल विषय की छात्राओं ने 10 दिवसीय इंटर्नशिप पूरी की, व्यवसायिक संस्था ने किया सहयोग...

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 8 फरवरी 2026। 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में कई वर्षों से संचालित रिटेल विषय छात्राओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है। इस आकर्षक विषय को उत्सुकता से चुनने वाली छात्राएं भविष्य में खुद का व्यवसाय शुरू करने या रिटेल क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। विगत वर्षों की तर्ज पर इस बार भी कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के लिए शहर की प्रमुख व्यवसायिक संस्था भगवती सेल्स

कार्पोरेशन में 10 दिवसीय इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर मिला।संस्था प्रमुख, प्राचार्य तथा वरिष्ठ व्याख्याताओं के मार्गदर्शन में आयोजित यह इंटर्नशिप 30 जनवरी से 8 फरवरी  तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं को रिटेल क्षेत्र की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें दुकान प्रबंधन, ग्राहक सेवा, स्टॉक मैनेजमेंट, बिक्री तकनीकें और बाजार की बारीकियां शामिल थीं। शाला परिवार ने इस सहयोग के लिए भगवती सेल्स कार्पोरेशन के प्रबंधक नटवर केडिया  को हार्दिक धन्यवाद दिया है। संस्था ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी रिटेल विषय के तहत ऐसी व्यावसायिक जानकारी और प्रशिक्षण के लिए केडिया जी का सहयोग मिलता रहेगा।

रिटेल के क्षेत्र में सुनहरा भविष्य

व्यावसायिक प्रशिक्षक श्रीमती अनामिका गुप्ता ने बताया कि रिटेल विषय युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे छात्राएं न केवल रिटेल क्षेत्र में बेहतर नौकरी पा सकती हैं, बल्कि अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर भविष्य सुधार सकती हैं। इस इंटर्नशिप ने छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का मौका दिया, जिससे उनकी क्षमताएं निखर गईं।

आत्मनिर्भरता के लिए बेटियों का कौशल विकास जरूरी

प्राचार्य आरएल मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है। रिटेल जैसे विषय स्कूल स्तर पर ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस सफल इंटर्नशिप के लिए सभी का सहयोग सराहनीय है।यह इंटर्नशिप छात्राओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई, जो उन्हें कक्षा के बाहर वास्तविक बाजार का अनुभव कराने वाली रही। संस्था ने भविष्य में और अधिक ऐसी पहलों की योजना बनाई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)