ADD





रजत जयंती समारोह में विद्युत विभाग ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर उपभोक्ताओं का सम्मान..! पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी दी गई जानकारी, विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई

0


 सूरजपुर।।खबरी गुल्लक।। भूपेंद्र राजवाड़े। 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड  द्वारा भैयाथान कार्यालय प्रांगण में रजत जयंती समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, गनपत पाटिल, श्रीमती इंद्रावती राजवाड़े, शशिलता, नेहा सिंह, नेहा तिवारी, शिव दयाल साहू, जनपद सदस्य जुगेश्वर जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। समारोह के दौरान कंपनी की 25 वर्षों की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के विस्तार तथा उपभोक्ताओं के सहयोग को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर बीपीएल कनेक्शन के नामांकित अनुदान पाने वाले उपभोक्ताओं, दो वर्षों से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू, कृषि एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभान्वित धर्मसाय एवं महेंद्र दुबे करकोटी को कृषक जीवन ज्योति योजना, लोला प्रसाद सिरसी को निरंतर बिजली बिल भुगतान तथा सुखल पैंकरा, चैनपुर को एकल बत्ती कनेक्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 11 उपभोक्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।मुख्य अतिथि ने विद्युत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापना पर दी जा रही सब्सिडी का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। भैयाथान के सहायक अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में दो 33/11 केवी उपकेंद्र, कुल पांच 11 केवी फीडर कार्यरत हैं तथा 47 ग्रामों का विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है। कार्यक्रम में कंपनी की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कनिष्ठ अभियंता समय लाल बंजारे ने किया। समारोह में सहायक अभियंता विवेक पैंकरा, कनिष्ठ अभियंता सहित विभागीय कर्मचारी, उपभोक्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)