अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
शहर की मेघावी छात्रा सुश्री प्रीति रवि पिता राजदेव रवि ने NTA UGC NET की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 93.71 प्रतिशत के साथ अस्सिस्टेंट प्रोफेसर बनी है,साथ ही पीएचडी के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है । यह परीक्षा नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है, जेईई तथा नीट जैसे बड़े एग्जाम कंडक्ट कराती है। प्रीति ने कंप्यूटर साइंस एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय से इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। प्रीति के पिता राजदेव रवि शहर के ही एक छोटी सी सिलाई की गुमटी चला कर अपने बच्चों की शिक्षा एवं घर का खर्च वहन करते है । प्रीति ने बताया उसे प्रेरणा उनके पिताजी से मिलती है, उनके मेहनत एवम परिश्रम को देख कर खुद को प्रेरित करती है, साथ ही अपने गुरुजनों का भी धन्यवाद करती है जिन्होंने उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया है।




