बबली महंत बनीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल मैनपाट की अध्यक्ष

बबली महंत बनीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल मैनपाट की अध्यक्ष

khabrigullak.com
By -
0

 


मैनपाट।।खबरी गुल्लक।। महेश यादव।।

भारतीय जनता पार्टी ने मैनपाट मंडल में महिला नेतृत्व को सशक्त करते हुए श्रीमती बबली महंत को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मैनपाट की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीमती बबली महंत वर्तमान में ग्राम पंचायत उपसरपंच के पद पर कार्यरत हैं तथा इससे पूर्व वे महिला मोर्चा महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। क्षेत्र में महिलाओं के मुद्दों, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार को लेकर उनका सक्रिय रुख लगातार चर्चा में रहा है। इस नियुक्ति को मैनपाट क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक आक्रामक, संगठित और प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)