संजय खान उर्फ संजय भगत उर्फ संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम सहित चार लोगों ने 2 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कर लिया था कब्जा.. बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रशासन के बाज ने उखाड़ फेंका

संजय खान उर्फ संजय भगत उर्फ संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम सहित चार लोगों ने 2 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कर लिया था कब्जा.. बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रशासन के बाज ने उखाड़ फेंका

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर/मैनपाट। खबरी गुल्लक।। 

मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत केसरा में शासकीय राजस्व भूमि में किए गए कब्जे पर आज बुलडोजर की कार्रवाई हुई। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज ने खबरी गुल्लक से चर्चा करते हुए बताया कि अंबिकापुर निवासी संजय खान उर्फ संजय भगत उर्फ संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम के अलावा केसरा के शिवनारायण यादव, रघुबर यादव और चंद्रभूषण के द्वारा ग्राम केसरा के राजस्व भूमि पर अतिक्रमण करते हुए अहाता, ढाबा, होटल और गौ पालन के लिए शेड का निर्माण किया गया था। इस संबंध में ग्राम पंचायत के द्वारा सरपंच के मुन्नी के नेतृत्व में सभा का आयोजन कर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था।  ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर से भी शिकायत की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर जांच किया गया था, अवैध कब्जा की पुष्टि होने पर कलेक्टर के निर्देश पर कब्जा हटाने कार्रवाई की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)