डाक विभाग में अल्प बचत खाता खोलने के लिए 25 और 26 मई 2026 को विशेष अभियान

डाक विभाग में अल्प बचत खाता खोलने के लिए 25 और 26 मई 2026 को विशेष अभियान

khabrigullak.com
By -
0

 

अम्बिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने राज्यभर में सुरक्षित निवेश और वित्तीय सशक्तिकरण के उद्देश्य से 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष अल्प- बचत खाता खोलने अभियान आयोजित करने की घोषणा की है। सरगुजा डाकघरों के अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी डाकघरों में नागरिक बिना किसी परेशानी के विभिन्न सरकारी बचत योजनाओं में अपना खाता खोलवा सकेंगे। अधीक्षक ने कहा कि यह पहल उन नागरिकों के लिए अवसर है जो भरोसेमंद और लाभकारी सरकारी योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं। इच्छुक निवेशक सीधे अपने नजदीकी डाकघर जाकर या राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकृत एजेंटों के माध्यम से खाता खोलवा सकते हैं। अभियान में इन एजेंटों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है ताकि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सभी नागरिकों तक सेवाएं पहुँचें। 

डाक अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक-कल्याणकारी निम्नलिखित अल्प बचत योजनाओं में खाते खुलवाए जा सकेंगे:

- मासिक आय योजना  

- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना  

- सुकन्या समृद्धि योजना  

- सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF)  

- आवर्ती जमा खाता  

- सावधि जमा खाता  

- सामान्य बचत खाता

अधिसूचना में यह भी उल्लेख है कि इन योजनाओं के माध्यम से निवेशक दीर्घकालिक सुरक्षा, नियमित आय और टैक्स लाभ जैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों 25 व 26 मई 2026 को अपने नजदीकी डाकघर पर जाकर इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएँ और अपने तथा अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाएं।  अधिक जानकारी व मार्गदर्शन के लिये स्थानीय डाकघर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)