अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।13 मई 2026
शहर के कंपनी बाजार निवासी व्याख्याता शिक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. अमरदयाल विश्वकर्मा का 56 वर्ष की आयु में ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र राज विश्वकर्मा, युवराज विश्वकर्मा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे ओडगी में पदस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार 14 मई 2026 को शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। उनके असामयिक निधन से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिले के शिक्षा जगत में भी शोक है।




