अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।14 मई 2026।।
मॉन्टफोर्ट स्कूल अंबिकापुर में सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा शीना मेहता ने 97.2% अंक अर्जित कर पूरे सरगुजा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्य टॉपर्स में दिव्या तिग्गा (92.4%), आयुष ठाकुर (92.4%), ऋषिकेश संदीप (88%), अनुराग पाण्डेय (87%), कनकश्री (87%), वंशिका सिंह (86%), पवन प्रकाश (85.5%), प्रेसी कुर्रे (85.4%) और लवन्या सिंह (85%) शामिल हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर सेवक गेब्रियल, शिक्षक नितिन कर्ष ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।





