ओडिशा।। खबरी गुल्लक ।।
कहते हैं पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेना चाहिए मगर बहादुर महिला छवि ने पानी के भीतर ही चम्मच से हमला कर मगरमच्छ को खदेड़ दिया। इससे उसकी न सिर्फ जांच बची बल्कि वहां खड़ी तमाशबीन भी दांतों तले उंगलियां दबाने मजबूर हो गये।
यह घटना ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के किनारे रामाचंडी नदी में हुई। दिल दहला देने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। बुधवार को महाकालपाड़ा के पेटाछेला गांव की 54 वर्षीय छबी भुक्ता नदी किनारे बर्तन धो रही थीं। तभी पानी से एक विशाल मगरमच्छ ने अचानक उन पर धावा बोल दिया। मगरमच्छ के हमले से घबराई छवि ने पहले तो बचाने के लिए जोर जोर से चीखना शुरू कर दिया। जब मदद के लिए कोई भी शख्स हिम्मत नहीं जुटा पाया तो उसने स्वयं मगरमच्छ से मुकाबला करने की ठानी, मगर उसके पास कोई हथियार भी नहीं था। ऐसी स्थिति में छवि ने बर्तन में से चम्मच निकाली और मगर की आंखों पर ताबड़तोड़ वार करने लगी।
बहादुर महिला छवि के हाथ में चम्मच था जो उस पल तलवार बन गया। उन्होंने मगरमच्छ की आंखों पर जोरदार प्रहार किया और जान बचाई। मगरमच्छ को चोट लगते ही वह भाग खड़ा हुआ। छबी महाकालपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके हाथों, पैरों और पेट पर गंभीर चोटें हैं, लेकिन खतरा टल चुका है। वन अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। दिलचस्प बात ये कि यह हादसा ठीक दो महीने पहले कंसला गांव के एक 54 वर्षीय मछुआरे की गोबरी नदी में मगरमच्छ हमले से मौत के बाद हुआ है।
नोट समाचार के साथ संलग्न फोटो AI से काल्पनिक है




