अंबिकापुर में लेदरी के साथियों ने महिला पर तलवार लहरा किया वार... तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर में लेदरी के साथियों ने महिला पर तलवार लहरा किया वार... तीन आरोपी गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।

शहर में मामूली विवाद के चलते एक गुट द्वारा तलवार लहराकर  मारपीट किए जाने के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज 14 मई 2026 को  कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता अंजनी सारथी पति तहसील सारथी निवासी महामाया पेट्रोल पम्प के पीछे खटिक पारा नमनाकला ने 13 मार्च 2026 को कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में रहने वाले  लेदरी ने अपने साथियों गोपी व गोलू के साथ हाथ में तलवार लेकर आकर मामूली विवाद के दौरान धारदार हथियार से सिर पर वार किया, जिससे पीड़िता को चोटें आईं। मामले की रिपोर्ट पर थाना अंबिकापुर कोतवाली में  धारा 299, 351(2), 115(2), 3(5) BSN तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की गई। 

जांच के दौरान तीनों आरोपी फरार थे। मुखबिर  से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल  के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में गिरफ्तार विशाल दास पिता लाल दास  26 वर्ष निवासी नागम पसेना  लुण्ड्रा, जिला सरगुजा,  गोपी चैधरी, पिता शिवबली चैधरी  27 वर्ष निवासी नमनाकला खटिकपारा अंबिकापुर, रवि गुप्ता उर्फ गोलू पिता नन्दकिशोर गुप्ता  24 वर्ष निवासी नमनाकला अंबिकापुर को गिरफ्तार कर  आरोपियों के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जब्त कर  आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह व अमित विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल ने कहा कि किसी भी प्रकार के सार्वजनिक स्थान पर अल्प विवाद को हथियार उठाकर सुलझाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि विवाद होने पर शीघ्र पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते स्थिति नियंत्रित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)