महापौर मंजूषा भगत ने लिया संज्ञान.. प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची टीम, फिर से पानी उगले वाटर एटीएम, शुरू हुई सफाई..

महापौर मंजूषा भगत ने लिया संज्ञान.. प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची टीम, फिर से पानी उगले वाटर एटीएम, शुरू हुई सफाई..

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।23 मई 2026 

 महापौर परिषद के सदस्य व जल प्रदाय विभाग के प्रभारी जितेन्द्र सोनी तथा सफाई विभाग की प्रभारी ममता तिवारी ने शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड का निरीक्षण कर  पेयजल, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देशित किए। महापौर मंजूषा भगत के निर्देशानुसार  संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई कर दो दिनों के भीतर समस्याओं का निदान करने कहा गया। निरीक्षण के दौरान न्यू बस स्टैंड स्थित वाटर एटीएम और वाटर कूलर का मरम्मत कर चालू कराया गया तथा पीने के पानी की नियमित आपूर्ति दुरुस्त की गई। सफाई अभियान शुरू किया गया है। सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल में विद्युत व्यवस्था व  मरम्मत कार्य तथा दुकान संचालकों के व्यवस्थित रहने हेतु नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को दो दिन का समय दिया गया है।

अंबिकापुर क्षेत्र के अन्य वाटर एटीएम गांधीनगर सब्जी बाजार व गुदरी बाजार में भी सुधार और मरम्मत कराकर सेवा बहाल की गई है। प्रभारी जितेंद्र सोनी अज्जु ने बताया कि  नगर निगम क्षेत्र में कुल आठ वाटर एटीएम हैं। शासन द्वारा चयनित एजेंसी को इन उपकरणों का पांच वर्ष तक संचालन एवं रखरखाव का कार्य सौंपा गया था, परन्तु अपरिहार्य कारणों से फर्म द्वारा समयानुसार रखरखाव नहीं होने के कारण कुछ एटीएम बन्द पड़े थे।

महापौर मंजूषा भगत ने जनता की मांग को देखते हुए सभी वाटर एटीएम के सुधार मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में तीन वाटर एटीएम के मरम्मत कार्य के लिए निकाय मद से स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। द्वितीय चरण में कंपनी बाजार, सरगांवा उद्यान वाटर पार्क, शासकीय जिला अस्पताल, मैरीन ड्राइव और स्टेडियम ग्राउंड के सामने स्थित वाटर एटीएम का सुधार कराया जाएगा।  गत वर्ष भी जल विभाग द्वारा कुछ वाटर एटीएम की मरम्मत कराई गई थी। निरीक्षण के दौरान  आकाश गुप्ता, अनिल तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, जल एवं विद्युत अधिकारी प्रशांत खुल्लर, सफाई विभाग के शक्ति पाण्डेय और स्वर्ण मेहता, राजस्व अधिकारी विजय कुजूर, शिवेंद्र बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)