अंबिकापुर।। सरगुजा के साथ ही छत्तीसगढ़ की सबसे तेज और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया, खबरी गुल्लक अपनी तीसरी वर्षगांठ से मात्र 1 माह दूर है। अपने इस समयावधि में खबरी गुल्लक न सिर्फ क्षेत्र की घटनाओं, बुनियादी समस्याओं, उपलब्धियों के साथ ही शासकीय योजनाओं को भी आपसब तक सफलता पूर्वक पहुंचता रहा, बल्कि देश विदेश की भी प्रमुख खबरों से आप सबको रूबरू कराता रहा। खबरी गुल्लक की स्थापना 8 जून 2023 को हुई थी, तब से लेकर अभी तक 4 हजार से अधिक खबरें आप तक पहुंचाई गई। इस अवधि में 36 लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने हमारे समाचारों को देखा,अवलोकन किया और सराहा। आप सभी पाठकों के स्नेह से खबरी गुल्लक, डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। खबरी गुल्लक ने अब पाठकों के पसंद और आवश्यकता को देखते हुए अपने स्वरूप को नए और आकर्षक कलेवर में पेश किया है। पाठकों से अनुरोध है कि खबरी गुल्लक को सब्सक्राइब कर कमेंट बॉक्स में अपनी राय भी रखें। आपके इस प्रोत्साहन और साथ से आप सब को खबरी गुल्लक न सिर्फ क्षेत्र बल्कि देश विदेश की भी प्रमुख खबरों,घटनाओं से अवगत कराता रहेगा। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं, लाभ के अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराता रहेगा। धन्यवाद ।
✍️ विकास कुमार बारी
संचालक व प्रधान संपादक खबरी गुल्लक
आप अपने क्षेत्र की बिजली,पानी सड़क सहित अन्य सुविधाओं की कमी, समस्या, घटना से संबंधित समाचार फोटो, वीडियो शेयर करने के साथ विज्ञापन के लिए -
मोबाइल नंबर: 99268 49074
पर संपर्क कर सकते हैं।