ADD

दगाबाज प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध.. दवा खिला करा दिया गर्भपात..! पहुंचा हवालात...

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 7 मई 2026

सोशल मीडिया फेसबुक पर चैटिंग कर युवती से पहचान बना शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक संबंध बना गर्भवती हुई प्रेमिका का गर्भपात करा शादी से इंकार किए जाने के मामले में बतौली पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई, जब पीड़िता का फेसबुक पर बतौली थाना क्षेत्र के गहिला गौटियापारा निवासी विक्रम सिंह 22 वर्ष पिता पन्न सिंह से परिचय हुआ। चैटिंग के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध  हो गए। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और 5 अक्टूबर 2022 को उसके घर पहुंचा। वहां शादी का वादा करते हुए पीड़िता को अपने साथ बतौली ले गया। पीड़िता के मना करने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए।

इसके बाद 2022 से 2025 तक आरोपी ने कई बार शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता का लगातार शोषण किया। मई 2025 में पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने दवा दिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। लेकिन वर्ष 2026 में आरोपी ने पीड़िता से संपर्क तोड़ दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया। धोखे से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार बतौली थाने में अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर 6 मई 2026 को थाना बतौली में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 64(2)(एम), 69, 88 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान बतौली पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को पूरी तरह स्वीकार कर लिया। अपराध के पुख्ता सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर ने नेतृत्व किया। सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का और महिला आरक्षक मेविश खाखा की भूमिका सराहनीय रही। 

सरगुजा पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। जागरूक नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी के बहकावे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)