ADD

बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर के महामाया पहाड़ डबरीपानी गरज रहा बुलडोजर... वन भूमि के अतिक्रमण हो रहे जमींदोज..! कब्जाधारियों में हड़कंप

0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के महामाया पहाड़ डबरीपानी में शासकीय वन भूमि में अवैध कब्जा कर हुए निर्माण के खिलाफ आज 8 मई 2026 को बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। रात में ही वन विभाग के द्वारा अतिक्रमणकारियों के निवास में नोटिस चस्पा किया गया था, वन विभाग ने पूर्व में करीब 50 कब्जाधारियों में बेदखली का अंतिम नोटिस थमाया था। बताया जा रहा है कि इन कब्जाधारियों में से कई लोगों ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। कुछ ने वन भूमि पट्टा होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आज करीब 19 मकानों को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी। 

कार्रवाई के पूर्व डबरीपानी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस,राजस्व,वन विभाग सहित प्रशासनिक अमला बुलडोजर के साथ पहुंचा और कब्जाधारियों को माइक से एनाउंस कर सामान खाली करने कहा गया। इसके कुछ देर बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विदित हो कि इस संबंध में वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के द्वारा वन विभाग के साथ ही प्रशासन से भी शिकायत की गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)