सूरजपुर।। खबरी गुल्लक ।। 7 मई 2026
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर एस जयवर्धन का स्थानांतरण होने पर अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
श्री एस जयवर्धन भाप्रसे 2014 को आगामी पदस्थापना के तहत संचालक कोष एवं लेखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए प्रशासनिक कार्यशैली, सरल व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की। विदाई समारोह के दौरान कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिले के विकास में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना और समन्वय से ही प्रशासनिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा श्री जयवर्धन के उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।



