ADD

यातायात नियमों का पालन व समुदाय को जागरूक करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी -अभय तिवारी उपनिरीक्षक यातायात शाखा

0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस शाखा बनारस चौक अम्बिकापुर के द्वारा कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बीमा सलाहकार को सड़क - सुरक्षा के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से  मुख्य अतिथि वक्ता अभय तिवारी उपनिरीक्षक यातायात पुलिस सरगुजा एवं विशिष्ट अतिथि वक्ता मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के उपस्थिति में सड़क- सुरक्षा , नशामुक्ति एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथि वक्ताओं का स्वागत आई सी आई सी प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात् शाखा प्रबंधक संतोष सोनी के द्वारा अतिथि वक्ताओं एवं सहभागियों का स्वागत करते हुए आज के आयोजित कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि वक्ता उप निरीक्षक अभय तिवारी यातायात पुलिस सरगुजा ने अपने उद्बोधन में यातायात के प्रावधानों की अनदेखा करने से होने वाली सड़क दुघर्टनाओं के संबंध में आंकड़ों सहित प्रकाश डाला।साथ ही यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की समझाईश दी गई। यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें एवं समुदाय को भी यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूक करें। विशिष्ट अतिथि वक्ता मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर सड़क दुघर्टनाओं की सम्भावना निश्चित रूप से बढ़ जाती है। इसके साथ ही नशे की लत,नशे के विभिन्न उत्पादों, नशे की लत लगने के करण ,नशे से होने वाली हानि, सरगुजा को नशा मुक्त समाज बनाने में सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। व्यक्तित्व विकास पर चर्चा करते हुए कहा गया कि यातायात के नियमों के पालन करने एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने से व्यक्तित्व विकास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष सोनी शाखा प्रबंधक, मैनेजर सौरभ गुप्ता, अजय गुप्ता, अनमोल सोनी, भीमशंकर तिवारी, महेश गुप्ता,शिखा मंडल,सौरभ ठाकुर, दीपाली सहित चन्दना देवांगन ब्रांच आपरेशन, अशोक पन्ना एवं शाखा के सभी गणमान्य बीमा सलाहकारों की सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)