ADD

घुनघुट्टा नदी में डूब रहे चाचा को बचाने कूदे भतीजे की भी हो गई जल समाधि.. एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में टूटा दुखों का पहाड़..! एक किशोर को ग्रामीणों ने बचाया

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे ग्राम मेंड्राकला स्थित घुनघुट्टा नदी में नहाने के दौरान डूब रहे चाचा को बचाने के प्रयास में भतीजा की भी मौत हो गई, जबकि एक किशोर को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के मायापुर चांदनी चौक निवासी उज्ज्वलदीप भारती पिता कृष्णा भारती 17 वर्ष के उत्तर प्रदेश में रहने वाले चाचा अमन कुमार भारती पिता अमला भरती दो दिन पूर्व ही अंबिकापुर घूमने आए थे। आज मंगलवार को उज्ज्वलदीप अपने चाचा अमन, मित्र समर्थ सोनी पिता विनय सोनी 17 वर्ष और उसके 9 साल के भतीजे के साथ सभी नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अमन कुमार नदी में कूदा और डूबने लगा। उसे डूबता देख भतीजा उज्जवनदीप और उसके मित्र समर्थ सोनी ने भी छलांग लगा दी। मगर वे उसे बचाने के प्रयास में खुद भी डूबने लगे, यह देख बाहर खड़े बालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आस पास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, और मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अमन कुमार भारती और उज्ज्वलदीप भारती को मृत घोषित कर दिया। समर्थ सोनी को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। घटना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले में शोक है। विदित हो कि 15 दिन पूर्व भी घुनघुट्टा नदी में डूबने से मामा भांजी सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)