अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।। 26 मई 2026।।
गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। डीआईजी व एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक रूकचंद नागेश 25 वर्ष पिता अमर साय नागेश निवासी सरगवां पतरापारा थाना गांधीनगर 27 अप्रैल 2026 की रात अपने गांव में एक विवाह समारोह में गया था। मौके पर मौजूद गाँव वालों के साथ डीजे साउंड पर नृत्य हो रहा था। मृतक की मां कबिलासो को नाचने के लिए आमंत्रित करने पर रूकचंद ने विरोध किया कि मेरी मां नहीं नाचेगी। खाने पीने और नृत्य संबंधी विवाद के दौरान आरोपियों रामप्रसाद, राजनाथ एवं अजीत ने रूकचंद के साथ मारपीट की। मारपीट से आहत और मानसिक रूप से विचलित होकर रूकचंद लगभग रात 3 बजे रोते हुए घर लौटा तथा अपनी बहन सुमरी नागेश को घटना बताई। कुछ समय पश्चात वह गांव के पीपल के पेड़ में ड्रीप पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया।
पुलिस द्वारा घटना स्थल तथा परिजनों और स्वतंत्र गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाह बयानों के आधार पर पुलिस ने 277/2026 अन्तर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना आरम्भ की। विवेचना के दौरान पुलिस ने रामप्रसाद उर्फ रित्रा पिता मुन्ना राम उम्र 28 वर्ष, अजीत कुमार पूरा शिवप्रसाद यादव 32 वर्ष तथा राजनाथ तिर्की पिता नानसाय 40 वर्ष सभी निवासी सरगवां थाना गांधीनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में मारपीट करना स्वीकार किया जिससे आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक इमरान गालिब एवं सैनिक रोशन गुप्ता की सक्रियता और नेतृत्व में यह कार्यवाही संपन्न हुई।




