ADD

भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा ने जिला न्यायालय परिसर अंबिकापुर में खोला प्याऊ..

0

अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।। 7 मई 2026।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा गर्मी से राहत और पक्षकारों को  ठंडा पेय जल उपलब्ध कराने सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के मुख्य द्वार के समीप  किया गया।  अतिथि महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने फीता काट कर उपस्थित पक्षकारों को गुड चना खिला पानी पिलाकर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया।  भारत सिंह सिसोदिया ने कहा जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर आने वाले सभी आम जनता और पक्षकारों को गुड चना के साथ ठंडा पेय जल उपलब्ध होगा।  महापौर मंजूषा भगत ने विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के इस सामाजिक कार्य की सराहना किया। प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ ने कहा भाजपा विधि प्रकोष्ठ सदैव आमजनता और पक्षकारों की सेवा के लिए तत्पर है। जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने कहा सरगुजा विधि प्रकोष्ठ कानूनी सेवा के साथ साथ जन हितैषी कार्य भी करेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, प्रदेश सदस्य अरविंद कन्नौजिया, श्याम गुप्ता, प्रकाश मणि त्रिपाठी, अरुणा सिंह, सुरेंद्र पांडेय, आशा जायसवाल, अमरेंद्र गुप्ता, अनीस सिंह, धनंजय मिश्रा,साक्षी सिंह, ज्योति मंडल, मानो शर्मा, अश्वनी पाण्डेय, रवि विश्वकर्मा,आशा तिवारी, विवेक पाण्डेय, हिमांशु गुंजन सही भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के सदस्य एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)