Congress Surguja's attack against inflation...demonstrated at petrol pump महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सरगुजा का हल्ला बोल.. पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन

Congress Surguja's attack against inflation...demonstrated at petrol pump महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सरगुजा का हल्ला बोल.. पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।। 

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत, इनकी अनुपलब्धता, बढ़ती महंगाई और विवाह के सीजन में सोने की खरीददारी पर प्रधानमंत्री की अपील के कारण उत्पन्न स्थितियों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने अम्बेडकर चौक स्थित अम्बिका पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की अदूरदर्शिता पूर्ण इन आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर 4 दिनों के धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके अनुसार 17 मई को पेट्रोल पंप, 18 मई को किराना दुकान और 19 मई को सराफा दुकान के सामने प्रदर्शन कर प्रभावित व्यवसायी के साथ ही साथ आमजन से संवाद का निर्णय लिया गया है। 20 मई को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सोसल मीडिया के मध्यम से केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक विफलता को बतलाने का काम करेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के साथ ही साथ सभी संगठनात्मक ब्लॉक में पेट्रोल पंपों में धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी है कि पेट्रोल और डीजल के विक्रय पर कई किस्म की पाबंदियां इस वक़्त लगी हुई हैं। सप्लाई पहले की तरह नहीं है। कई कंपनियों से सप्लाई बाधित होने के कारण पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप आने वाले उपभोक्ताओं से चर्चा कर इस विषय में उनके तकलीफ की जानकारी लेने के साथ ही साथ इस परिस्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार की अक्षमता से भी उन्हें अवगत कराया। इस दौरान आम जन के साथ ही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक ओर देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के दोस्त अम्बानी की पेट्रोलियम कंपनी देश को प्राप्त कुल कच्चे तेल का आधा हिस्सा विदेशों को निर्यात कर मुनाफा कमा रही है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल कौड़ियों के भाव मिल रहा था तब देश के नागरिकों को उंसे महंगे दर पर बेच कर सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने 44 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया। आज तेल की कीमतों में वृद्धि होने पर मोदी सरकार के संरक्षण में देश के नागरिकों को पहले से ही महंगे दर पर तेल बेच रही कंपनियों ने आमजन पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। 4 दिवसीय इस धरना प्रदर्शन के क्रम में 18 मई को जिला कांग्रेस प्रमुख किराना दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन एवं संवाद करेगी। आज के कार्यक्रम के दौरान मो इस्लाम, अरविंद सिंह, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, आलोक सिंह, जीवन यादव, लोकेश कुमार,  गुरूप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, नीतीश चौरसिया, अविनाश कुमार, अमित सिंह, हिमांशु जायसवाल आशीष जायसवाल, लुकस एक्का, अंकित जायसवाल, ऋसभ जायसवाल, जयवंत मिंज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)