शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया, अतिथियों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने किया आह्वान

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया, अतिथियों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने किया आह्वान

khabrigullak.com
By -
0


अम्बिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 21 जून 2026 

 शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना  और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्ण  मनाया गया। इस वर्ष का थीम था स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार तिवारी प्राचार्य श्री श्री गुरुकुलम एवं स्टूडेंट काउंसलर के उद्बोधन से हुआ। श्री तिवारी ने योग के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों से निपटने में योग शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्रदान करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और रोजाना योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि योग भारत की प्राचीन और वैज्ञानिक जीवन-पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के खगोलीय महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि यह दिन ग्रीष्म अयनांत  का प्रतीक है, जो पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण सूर्य के प्रकाश की अधिकतम अवधि को दर्शाता है। डॉ. खरे ने कहा कि योग की परंपरा आज विश्वभर में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के साधन के रूप में मान्यता पा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों से योग शपथ दिलवाई गई और नशामुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता एवं संकल्प व्यक्त किये गए। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स  महीधर दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक गणित डॉ. वीके द्विवेदी ने किया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान दिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)