अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
छत्तीसगढ़ राज्य के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में स्व. श्रीमती कलावती देवी की स्मृति में ऑल इंडिया मैराथन का आयोजन 20 जून 2026 को सुबह 5:30 बजे से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल प्रेमियों और धावकों के लिए एक बड़ा अवसर है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
आयोजन का उद्देश्य
स्व. श्रीमती कलावती देवी की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है। उनके सुपुत्र वरिष्ठ ठेकेदार और पूर्व पार्षद प्रकाश राय ने बताया कि स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मंच देना और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जोड़ना है। मैराथन का शुभारंभ और समापन स्थल गांधी स्टेडिम का मुख्य द्वार है।
प्रवेश है निःशुल्क
कार्यक्रम 20 जून 2026 शनिवार को होगा। शुरुआत सुबह 05:30 बजे से की जाएगी। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। साथ ही 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवक युवती, किशोर भाग ले सकते हैं।
पुरस्कार है पुरस्कार राशि
पोस्टर में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि दी गई है। पुरुषों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय ₹21,000 और तृतीय ₹11,000 रखा गया है। महिलाओं की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय ₹21,000, तृतीय ₹15,000 और चतुर्थ पुरस्कार ₹5,000 निर्धारित है।
अन्य श्रेणियां
4th to 10th और 11th to 20th स्थान पाने वालों के लिए भी इनाम राशि का उल्लेख है। पुरुषों के लिए 4th to 10th स्थान पर ₹2100 और 11th to 20th स्थान पर ₹1100** दिया जाएगा। महिलाओं के लिए 6th to 10th स्थान पर ₹2100 और 11th to 20th स्थान पर ₹1100 का प्रावधान है।
क्यूआर कोड स्कैन कर करें ऑनलाइन पंजीयन
प्रतिभागी QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। अधिक जानकारी के लिए पोस्टर में दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 9672408033, 8268084308, 9115192253, 8261 88070, 78799 59697 ।





