अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 11 जून 2026
स्वर्गीय श्रीमती कलावती देवी की स्मृति में खेलों को समर्पित एक भव्य अखिल भारतीय ओपन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 जून 2026 शनिवार को अंबिकापुर, जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे से होगा। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में देशभर के धावक भाग ले सकेंगे तथा इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी पात्र होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को ₹51,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹21,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभागियों के लिए पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही धावकों को मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी समय रहते अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए प्रतिभागी आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क सूत्रों में प्रकाश चंद्र राय (9399952835), आनंदधर दीवान (9669420604), विकास सिंह (9826188070) एवं पवनीत सिंह गिल (7879959697) शामिल हैं।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक प्रकाश चंद्र राय ठेकेदार एवं पूर्व पार्षद, अंबिकापुर हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धात्मक खेल भावना को बढ़ावा देगा बल्कि सरगुजा क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर खेल गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
इस बार कोड को स्कैन कर आनलाइन पंजीयन करें प्रतिभागी
प्रतिभागी इस बार कोड को स्कैन कर मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी आन लाइन स्कैन कर सकते हैं।







