अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक।।
सरगुजा के उदयपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार कर 38 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है। कार्यवाई 6 जून 2026 की देर शाम की पेट्रोलिंग के दौरान हुई। जब्त शराब की कीमत अनुमानित रूप से 26,740 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक थाना उदयपुर की पेट्रोलिंग टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि भण्डारगांव में अभिषेक यादव नाम का व्यक्ति किराये के मकान के पास ही अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर टीम गवाहों के साथ बताये गए स्थान पर पहुंची और रेड के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अभिषेक यादव पिता हरकलाल यादव 24 वर्ष निवासी रोपाखार व वर्तमान पता भण्डारगांव उदयपुर बताया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बेचने की बात स्वीकार करते हुए घर के अंदर से खाकी रंग के तीन अलग-अलग कार्टून खोलकर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब निकाली। मौके से जब्त शराब में गोल्डन गोवा 134 नग, रॉयल चैलेंजर व्हिस्की 8 नग, रॉयल स्टेज व्हिस्की 2 नग, आईबी 6 नग, मैजिक मूवमेंट बोटका 4 नग, मैक्डावल 4 नग, सिम्बा बियर 3 नग, मसाला देशी 34 नग, युनिक देशी 5 नग सहित अन्य शराब शामिल हैं। कुल लगभग 38 लीटर अवैध शराब की कीमत लगभग 26,740 रुपये आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर आवश्यक नोटिस दिया गया और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक रविन्द्र साहू, देवेन्द्र सिंह, अजय शर्मा, प्रवीण सैनिक नीरज इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आबकारी मामलों में सख्त एवं निरन्तर कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं।




