यातायात पुलिस अंबिकापुर ने प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चलाया अभियान.. 44 वाहनों से वसूला 88 हजार रुपए जुर्माना

यातायात पुलिस अंबिकापुर ने प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चलाया अभियान.. 44 वाहनों से वसूला 88 हजार रुपए जुर्माना

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 16 जून 2026

सरगुजा यातायात पुलिस ने आज प्रेशर हॉर्न के उपयोग के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 11 ट्रक और 33 बसों से अवैध प्रेशर हॉर्न जप्त किए। डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार संचालित इस वाहन निरीक्षण के दौरान कथित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 44 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119(2) के तहत कार्रवाई की गई।

यातायात प्रभारी विजय कैवर्त के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने 11 ट्रक चालकों से कुल 22,000 रुपए और 33 बस चालकों से कुल 66,000 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। निरीक्षण अभियान में यातायात पुलिस की सक्रिय भूमिका रही और सभी जप्त प्रेशर हॉर्न को गिरफ्तार कर के वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 


अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शोर प्रदूषण व अनधिकृत उपकरणों के उपयोग को रोकना तथा सड़कों पर सुरक्षा व नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। आगे भी ऐसे ही चेकिंग अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे भी कानून का पालन करें और किसी भी अनियमितता की सूचना नजदीकी यातायात थाने या हेल्पलाइन पर दें।  



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)