ब्रेकिंग: मैनपाट में आकाशीय बिजली से 6 मवेशियों की मौत..

ब्रेकिंग: मैनपाट में आकाशीय बिजली से 6 मवेशियों की मौत..

khabrigullak.com
By -
0

 मैनपाट।।महेश यादव।।खबरी गुल्लक 

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पेट चोरकीपानी में 18 जून 2026 को शाम चार बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। पशु मालिक भानु प्रताप यादव के द्वारा प्रशासन से मुआवजा की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि मवेशियों को चराने के दौरान तेज चमक गरज के साथ बारिश होने लगी। जिससे मवेशी बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी गाज मौत बनकर मवेशियों के ऊपर आ गिरी, जिससे 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित मवेशी  मालिक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मैनपाट में बारिश के मौसम में सर्वाधिक गाज से मौत की घटनाएं होती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)