ब्रेकिंग: रामगढ़ में कोयला लोड ट्रक की ठोकर से पिकअप सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत.. एक की हालत गंभीर, लोगों ने किया चक्का जाम

ब्रेकिंग: रामगढ़ में कोयला लोड ट्रक की ठोकर से पिकअप सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत.. एक की हालत गंभीर, लोगों ने किया चक्का जाम

khabrigullak.com
By -
0

 रामगढ़।। खबरी गुल्लक ।। 

    झारखंड के रामगढ़- बोकारो मुख्य मार्ग पर रामगढ़ के  समीप  गुरुवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे  एक कोयला लोड ट्रक और  पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत  से पिकअप में सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि  एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक ताशा पार्टी के सदस्य बताए जा रहे हैं जो मुहर्रम के कार्यक्रम के बाद गांव लौट रहे थे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप  गोला से रामगढ़ की ओर यात्रियों को ले जा रही थी। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एलपी ट्रक  जिसमें कोयला लदा हुआ था, ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। एक घायल को उपचार के लिए पहले रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने  शवों को कब्जे में ले कर गांव वालों तथा परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतकों में से दो युवक रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव और पांच युवक कुजू प्रखंड के बलसगरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया, दूसरे दिन आज शवो के पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।  पुलिस जांच में ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि इसके चालक की तलाश जारी है और वह फरार बताया जा रहा है। 

हादसे के बाद लारी-बुध बाजार सड़क मार्ग पर काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के अगले दिन शुक्रवार की सुबह तक वहां वाहनों की रफ्तार पर रोक और मृतकों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रकों और भारी वाहनों की वजह से यहां बार-बार गंभीर हादसे होते रहे हैं, इसलिए तेज रफ्तार रोकने, सड़क सुरक्षा के उपाय लागू करने और दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रक के मालिक और चालक की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)