ब्रेकिंग: अंबिकापुर के होटल दीप में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की दबिश:: अवैध शराब बेचने के जुर्म में होटल मैनेजर जुनैद गिरफ्तार

ब्रेकिंग: अंबिकापुर के होटल दीप में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की दबिश:: अवैध शराब बेचने के जुर्म में होटल मैनेजर जुनैद गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने सिलसिलेवार किए जा रहे नशे के खिलाफ कार्जरवाई के क्रम में आज  26 जून 2026 को प्रातः खरसिया रोड स्थित होटल दीप में छापामार  होटल संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया।  सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि बहुत समय से उन्हें शिकायत प्राप्त हो रही थी कि अंबिकापुर में खरसिया रोड होटल ग्रैंड बसंत के सामने स्थित होटल दीप से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, इसकी तस्दीक के लिए आज एक छद्म क्रेता को शराब खरीदने के लिए सुबह सुबह होटल दीप भेजा गया। छद्म क्रेता ने दो पाव ब्लैक डॉग का 1000 रुपए में खरीद कर लाया,  खरीदी हो जाने के पश्चात् सुबह ही होटल दीप में छापामार कार्रवाई की गई।

होटल का मैनेजर जुनैद अपने रूम में मौजूद था। होटल के रूम की तलाशी लेने पर एक रूम में सिग्नेचर की एक बोतल, ब्लेंडर प्राइड की दो अद्धी तथा दो पाव, रॉयल चैलेंज का एक पाव तथा आरएस बैरल के दो बोतलों में आधी भरी शराब जब्त कर होटल मैनेजर के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।। होटल मैनेजर जुनैद ने बताया कि यह दीप होटल पपिंदर सरदार का है। परंतु उनका इस अवैध शराब की बिक्री से कोई संबंध नहीं है। मैं ही पैसे की लालच में चोरी छिपे यह शराब बेचता था।।

 कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)