अम्बिकापुर,। 12 जून 2026
रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने किया। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के टर्न-आउट की समीक्षा की और बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। परेड में टीम बनाकर पंक्तिबद्ध मार्च कराया गया और अधिकारियों-कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने सम्बन्धी स्पष्ट निर्देश दिए गए। परेड के मधुर धुन के लिए सज्जित पुलिस बैंड टीम का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद वाहन शाखा का भी अवलोकन किया गया; सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए गए। इसके आगे ड्यूटी के दौरान शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण करते हुए आर्म्स एवं एम्यूनिशन के रख-रखाव और रिकॉर्ड के सुचारु एवं व्यवस्थित संधारण को अनिवार्य बताया गया। अधिकारियों व जवानों की सुविधाओं के लिए संचालित पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने के लिए कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया।
जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) तुल सिंह पट्टावी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत कुर्रे, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी धौरपुर सी. आर. चंद्रा, थाना प्रभारी बतौली विवेक सेंगर, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज सहित थाना/चौकी व कार्यालयों से कुल 184 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अनुशासन, उपकरणों के रख-रखाव और कल्याण सुविधाओं पर जो निर्देश दिए गए हैं, उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर सेवा के मानक और तैयारियों में और सुधार लाने पर जोर दिया गया है।




