अपनों का खून..! तीन भतीजे ने अपने चाचा - चाची को मौत के घाट उतार बोरी में बंद कर दफना दिया शव... पांचवें दिन खुला रूह कंपकपाने वाला राज..

अपनों का खून..! तीन भतीजे ने अपने चाचा - चाची को मौत के घाट उतार बोरी में बंद कर दफना दिया शव... पांचवें दिन खुला रूह कंपकपाने वाला राज..

khabrigullak.com
By -
0

गरियाबंद।।खबरी गुल्लक।।

गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में तीन भतीजों ने अपने चाचा - चाची को टांगी से मौत के घाट उतारने के बाद शव को दफना दिया। घटना के पांचवें दिन मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दंडाधिकारी के समक्ष कब्र खोद शव बाहर निकाला, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 भतीजों ने पारिवारिक विवाद के चलते इस रिश्तों को शर्मशार करते हुए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को बोरियों में भरकर गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। मामले का खुलासा पांच दिनों बाद तब हुआ जब ग्रामीणों ने श्मशाम घाट में ताजा खोदी गई कब्र देखी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

                 पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि मृतक राजाराम नेताम 46 वर्ष और उसकी पत्नी आशो बाई नेताम 43 वर्ष  खेती करते थे। उनका  अपने भाइयों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसने बीते 6 जून को इसी विवाद के चलते राजाराम के तीन भतीजे लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुलराम नेताम ने  कुल्हाड़ी, लाठी, डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजाराम और उसकी पत्नी आशो बाई  दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)