![]() |
अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक 15 जून। |
स्थानीय बनारस रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसेल इंग्लिश लर्निंग सेंटर तथा उत्कृष्ट कंप्यूटर अकादमी द्वारा राजमोहनी देवी भवन में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह में स्पोकन इंग्लिश, कंप्यूटर परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि आज के युग में शिक्षा और कौशल ही सफलता की असली कुंजी हैं। युवाओं को करियर के लिए तैयार करने में इस संस्थान का प्रयास बेहद सराहनीय है। संस्थान के संचालक राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि संस्थान का एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों को रटंत विद्या से दूर कर व्यावहारिक ज्ञान देना और उनका व्यक्तित्व विकास करना है। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ भी दीं। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के संचालक राजेश विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पार्षद अनीता गुप्त भारती, वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र चौधरी, सहायक प्राध्यापक उमेश पांडेय, पूर्व पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती, सहायक प्राध्यापक विनोद कुमार गुप्ता, अतिरिक्त विकासखंड परियोजना अधिकारी लखनपुर आशा उमेश पांडेय, हर्षवर्धन रजवाड़े, आशीष कुमार साहू, कुंवर प्रताप सिंह सहित संस्थान के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।




