अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।।12 जून 2026 ।
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से एक अज्ञात वृद्ध आयु लगभग 65 वर्ष को 12 जून की सुबह 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में लाने के कुछ समय बाद वृद्ध की मृत्यु हो गई। अब तक किसी ने उनकी पहचान नहीं की है।
जो कोई भी इस व्यक्ति को पहचानता हो या उसकी व्यक्तिगत जानकारी जानता हो, वह पुलिस सहायता केंद्र, जिला अस्पताल अंबिकापुर या मणिपुर थाना से संपर्क कर सकता/सकती है। संपर्क नंबर: 7000299694




