अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
पशुपालन विभाग में कार्यरत पवन कुमार सिंह 62 वर्ष की अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। वर्तमान में वे पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र भिट्ठीकला, विकासखंड अम्बिकापुर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। विभाग में उन्होंने 42 वर्ष,4 माह,3 दिन की लम्बी सेवा दी।




