रतलाम।/ एटा।। खबरी गुल्लक ।।
मुहर्रम जुलूस के दौरान दुःखद घटना में ताजिया के हाई टेंशन तार के संपर्क में आने के दो अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि सात से अधिक लोग झुलस गए।
पहली घटना में रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया के ऊपरी ढांचा के हाई‑टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात सहित अन्य लोग झुलस गए। जुलूस में लगभग दो सौ लोग शामिल थे। घटना से ताज़िया जुलूस में अफरातफरी मच गई। झुलसे लोगों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस, बिजली विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच और राहत कार्य किया। घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
इसी तरह एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शुक्रवार तड़के मुहर्रम जुलूस के दौरान एक ताजिया झुककर हाई‑टेंशन लाइन से छू गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। घटना पुरानी तहसील के पास संकरी सड़क पर हुई। ताजिया की ऊंचाई लगभग 15–18 फुट बताई जा रही है। मौके पर अफरा‑तफरी मची रही। झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से पीड़ित परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक है।




