बलरामपुर/अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
बलरामपुर जिले के ग्राम कुंदीकला निवासी सीआरपीएफ के जवान राजा राम प्रजापति पिता स्व. ननकुराम प्रजापति ने घर के बाहर आम पेड़ पर चढ़ फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। मृतक राजाराम जम्मू कश्मीर में पदस्थ था और छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक ने पूर्व में एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने बताया था कि तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह बलरामपुर जिले के ग्राम अधौरा निवासी रूपा प्रजापति पिता स्व. विशुदेव प्रजापति के साथ हुआ था,वीडियो में उसने पत्नी सहित ससुराल वालों के खिलाफ बार बार पैसे मांग कर प्रताणित करने और पत्नी के उसके साथ रहने राजी नहीं होने का आरोप लगाया था,वीडियो में जवान ने कहा था कि वह छुट्टी पर लौटा तो पत्नी ने उसे घर जाने से रोकते हुए अपने घर बुला लिया था, उससे रुपए मांगे गए।
पत्नी कहती थी सोना खरीद दो, अलग अलग फरमाइश होती थी, उससे जितना बन पड़ा पत्नी को दिया। पत्नी उसके घर रहने राजी नहीं हो रही थी,इसलिए उसने राजपुर के खुटन पारा में भी जमीन खरीदा था,पत्नी वहां भी रहने राजी नहीं हो रही थी, जिससे उसने विभागीय क्वाटर की मांग की, क्वाटर मिल गया मगर पत्नी क्वाटर में रहने भी राजी नहीं हो रही थी। उसे रूपये के लिए बार बार प्रताड़ित किया जा रहा था।
बुधवार को लगाई फांसी
परिजनों के मुताबिक जवान राजा राम छूटी पर घर आया था। और बुधवार को उसने पेड़ पर फांसी लगा ली। सांस चलने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि फांसी के पूर्व भी राजाराम का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने फांसी लगाई। करीब 6 माह पूर्व भी उसने जहर सेवन कर जान देने की कोशिश की थी।





