अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
ह्यूमन राइट्स एसोसियेशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा से सौजन्य भेंट कर संभाग में मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल सरगुजा में वर्षों से मानव तस्करी एक गंभीर समस्या रही है। जिसपर अंकुश लगाने निरंतर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बाल श्रमिक की बढ़ती परम्परा पर भी चिंता जताई। आईजी ने बताया कि ऐसे मामले सामने आने पर पुलिस की टीम गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है। दूसरे प्रांतों से भी लापता लोगों को ढूंढ परिजनों की खुशियां लौटाई गई है। ऐसे मामले में पुलिस संवेदनशीलता पूर्वक कार्रवाई कर रही है।




