ब्रेकिंग: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल सरगुजा ने कोरिया में ग्राहक बन महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़... 21 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन का जखीरा जब्त

ब्रेकिंग: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल सरगुजा ने कोरिया में ग्राहक बन महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़... 21 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन का जखीरा जब्त

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 26 जून 2026

नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने आज  जिला कोरिया में महुआ शराब के सप्लायर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। मदिरा दुकान चरचा के निरीक्षण के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पंडोपारा चरचा निवासी दिलमोहन तिर्की अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब धारण कर बिक्री करता है।। मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता के लिए पहले दिलमोहन तिर्की के घर से एक लीटर महुआ शराब की खरीदी 100 रुपये में कराई गई। उसके पश्चात् उसके घर में छापा मार कार्रवाई की गई। घर की तलाशी लेने पर एक कमरे को दिल मोहन तिर्की ने महुआ शराब बनाने का कारखाना बना रखा था जिसमें लगभग 14 प्लास्टिक के डिब्बों में 250 किलो महुआ लाहन तथा 20 लीटर महुआ शराब बनाकर रखा था।। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट कर कुल 21 लीटर महुआ शराब को जब्त कर आरोपी दिलमोहन तिर्की को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2)59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।।

 कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, आबकारी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी ,ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)