मोदी के भारत में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने यज्ञ, हवन कर दीर्घायु की कामना की

मोदी के भारत में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने यज्ञ, हवन कर दीर्घायु की कामना की

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने पर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्त भारती के नेतृत्व में संत हरकेवल स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की गई। 

कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, पार्षद अनीता रविन्द्र गुप्त भारती, प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आकाश गुप्ता, प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग, रूपेश दुबे, संतोष दास, प्राचार्य अंजन सिंह ,श्याम गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिले के महामंत्री अनिल तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह,बृज किशोर सोनी  भाजपा महिला मोर्चा जिले की महामंत्री प्रियंका चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। बुधवार को वे प्रधानमंत्री के पद पर लगातार 4,399वें दिन तक बने रहे, जिससे उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को शपथ ली थी और इसके बाद 2019 व 2024 के लोकसभा चुनावों में बहुमत के साथ सत्ता में लौटे।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)