विधवा भाभी के साथ दो देवरों ने किया दुष्कर्म .. रिश्ता हुआ शर्मशार, दर्ज हुआ एफआईआर

विधवा भाभी के साथ दो देवरों ने किया दुष्कर्म .. रिश्ता हुआ शर्मशार, दर्ज हुआ एफआईआर

khabrigullak.com
By -
0

अमरपुर।।खबरी गुल्लक ।।

 अमरपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला चर्चा में आया है। जिले की एक गांव में रहने वाली विधवा महिला ने थाना पहुंचकर अपने दो देवरों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा  के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी  दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की सूचना के अनुसार महिला का पति गत वर्ष निधन हो गया था और उसके बाद वह अकेली रह रही थी। पुलिस को मिली शिकायत में महिला ने बताया कि उसके एक सगे और एक चचेरे देवर ने अलग-अलग समय और परिस्थितियों में उसके साथ दुष्कर्म किया।   पीड़िता ने दोनों घटनाओं का अलग-अलग विवरण दिया और स्पष्ट किया कि दोनों वारदातें अलग-अलग समय पर अलग-अलग आरोपियों द्वारा की गईं। गौरेला थाना प्रभारी रात्रे ने बताया कि शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग- अलग दुष्कर्म के मामले दर्ज कर लिए गए हैं।   वर्तमान में दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी पतासाजी की जा रही है। थाना पुलिस कहती है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)