अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ विद्युत कंपनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी हितैषी बहुप्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाली, संविदा नियमितीकरण, नियमित भर्ती, रिस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति, अंतरिम राहत, आउटसोर्स कर्मचारियों के अकाउंट में वेतन भुगतान और नियमित भर्ती में प्राथमिकता आदि मांगो के संबंध में द्वितीय चरण के तहत 1.7.2026 को रायपुर शहर और ग्रामीण के क्षेत्रीय कार्यालय में चेयरमैन के नाम से कार्यपालक निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। 2.7.2026 को क्षेत्रीय मुख्यालय अंबिकापुर में मुख्य अभियंता को चेयरमैन के नाम से कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा, कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन, उपाध्यक्ष दौलतराम चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला, सचिव अभिषेक बोहिदार विमलेंद्र साहू, सचिन देव टोप्पो, अजय तिवारी, संजू कुमार कर, विरेंद्र शांडिल्य, अजय कश्यप, आर. पी. पटेल, विनोद कुशवाहा, कुर्शो यादव, दीपक यादव, धनुकधारी मिंज,श्री योगेंद्र राजवाड़े, प्रहलाद नायक,एवं अन्य के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 17 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन करने महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया।




