अंबिकापुर । खबरी गुल्लक।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सरगुजा की अहम कार्यकारिणी बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य आतिथ्य सरगुजा संभाग प्रभारी श्री कन्हैया गुप्ता ने किया। बैठक में संगठन को और प्रभावी बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में सरगुजा प्रतिनिधिमंडल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम संगठन को मजबूत कर व्यापारी हितों की दृढ़ रक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। श्री कन्हैया गुप्ता ने कहा कि एक सशक्त और सक्रिय संगठन ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सदस्यता अभियान को जन-आंदोलन के रूप में चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को कैट से जोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता रखने का आह्वान भी किया।
बैठक में विशेष रूप से 12 से 14 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव के लिए सरगुजा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडल के पंजीयन, आवागमन, आवास और समन्वय संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी श्री अभिषेक सिंह "पिंटू" को सौंपी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिनिधिमंडल की संख्या बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएँ और अधिक से अधिक व्यापारियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
दिल्ली प्रवास हेतु अब तक पंजीकरण कर चुके प्रमुख सदस्य हैं रंजय स्वर्णकार, सुनील अग्रवाल, गुरुणध्वज गुप्ता, आदर्श बंसल, रविन्द्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, महेंद्र सिंह टुटेजा, अमित अग्रवाल, उपेंद्र गुप्ता एवं मुकेश शर्मा। बैठक में अन्य व्यापारियों से भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया ताकि सरगुजा की व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
नए प्रदेश मंत्री की घोषणा
बैठक का सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता ने उपेंद्र गुप्ता को कैट छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और तालियों से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उपेंद्र गुप्ता के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बैठक में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल के साथ-साथ सुनील अग्रवाल, अभिषेक सिंह, रंजय स्वर्णकार, महेंद्र सिंह टुटेजा, मुकेश शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, गुरुणध्वज गुप्ता, अमित अग्रवाल, आदर्श बंसल, अभिषेक जायसवाल एवं राजीव छाबड़ा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सदस्यता अभियान, व्यापारिक हितों के संरक्षण और व्यापारिक विकास के लिए कार्ययोजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के समापन पर समस्त उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैट से जुड़कर संगठन को मजबूत बनायें। साथ ही यह भी कहा गया कि संगठन द्वारा निर्धारित नीतियों और अभियानों में सक्रिय भागीदारी कर वे स्थानीय व्यापारी समुदाय के हितों की रक्षा एवं व्यापारिक विकास के प्रयासों में योगदान दें।




