राजपुर सोनार समाज का उल्लेखनीय कार्यों पर अंबिकापुर में हुआ सम्मान.. बेटियों को 21 वर्ष होने पर एक लाख रुपए से अधिक,बुजुर्गों को हर माह 500 रूपये,मृत्यु होने पर लकड़ी से ब्रह्मभोज तक के प्रबंध के साथ सेवा का मिसाल बन रहा समाज

राजपुर सोनार समाज का उल्लेखनीय कार्यों पर अंबिकापुर में हुआ सम्मान.. बेटियों को 21 वर्ष होने पर एक लाख रुपए से अधिक,बुजुर्गों को हर माह 500 रूपये,मृत्यु होने पर लकड़ी से ब्रह्मभोज तक के प्रबंध के साथ सेवा का मिसाल बन रहा समाज

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक । 

 समाज कल्याण और आपसी समर्पण के उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने पर सोनार समाज राजपुर के पदाधिकारियों का शनिवार को अम्बिकापुर स्थित होटल अलंकार ग्रीन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति   सरगुजा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ, महिला-पुरुष सदस्य, युवा एवं अतिथि बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे. समारोह का शुभारम्भ गणेश स्तुति, सरस्वती वंदन एवं दीप-प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के आरम्भ में दो मिनट मौन रखकर अम्बिकापुर निवासी स्व. रामलखन सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला-स्तरीय पदाधिकारियों ने राजपुर समाज के समर्पित कार्यों को सराहते हुए उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समाज हित में प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने राजपुर समाज द्वारा चलाए जा रहे कई सामाजिक व कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज कन्या विवाह सहायता के तहत प्रत्येक नवजात बालिका के 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर रू. 1,01,000 रूपये देने का प्रावधान कर चुका है। इसके अलावा अनुग्रह पेंशन योजना के अंतर्गत बेसहारा व मजबूर वृद्धों को मासिक रू. 500 रूपये उपलब्ध कराना, मृतक दाह-संस्कार सहायता लकड़ी व पूजा-सामग्री सहित ब्रह्म भोज में पुरुषों को टोपी वितरण, प्रत्येक माह मंदिर में भंडारा, मासिक बैठक का नियमित आयोजन और वार्षिक भव्य सम्मेलन कर समाज-एकता को बढ़ावा देना जैसी सेवाओं का निर्णय लिया गया।

समाज कई क्षेत्र में कर रहा अनूठा पहल

इसके अतिरिक्त समाज ग्रीष्मकाल में पक्षियों को दाना-पानी, गौमाताओं को गुड़-रोटी, तथा समाजिक उत्तरदायित्व के तहत घरों में पालतू कुत्तों को खाना खिलाने और समय-समय पर वृक्षारोपण करने जैसे सतत कार्यक्रम चला रहा है। समारोह में जिला अध्यक्ष विनोद सोनी के माता-पिता बलदेव सोनी एवं बेचनी देवी का राजपुर समाज ने विशेष रूप से सम्मान कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव विजय कुमार सोनी ने किया, जिन्होंने समापन पर सभी सहयोगियों, अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और समाज जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में यह रहे शामिल

सम्मानित पदाधिकारियों में राजपुर समाज के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष रामाशीष सोनी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, प्रमुख सलाहकार विकास सोनी, प्रचार मंत्री संतोष सोनी, संगठन मंत्री सुनील सोनी, प्रवक्ता अरुण सोनी, सह सचिव रंजीत सोनी, युवा अध्यक्ष संतोष सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सोनी तथा महिला इकाई की अध्यक्ष सुनिता सोनी, महिला महामंत्री नूतन सोनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिला सोनार समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)