सूरजपुर। खबरी गुल्लक। 10 जुलाई 2026।
जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद अंतर्गत सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कुल 57 संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर के पत्र क्रमांक 5001/डीएमएफ/विज्ञप्ति/2026, दिनांक 08 जुलाई 2026 के द्वारा यह विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।
जारी विज्ञापन के अनुसार इन 57 रिक्त पदों में डाईटिशियन के 01, नेत्र सहायक के 06, स्टॉफ नर्स के 30, ड्रेसर ग्रेड–01 के 12, फार्मासिस्ट ग्रेड–02 का 01, आर.एच.ओ. (महिला) का 01, ओ.टी. अटेंडेंट का 01, वार्ड ब्वॉय के 03 तथा आया के 02 पद सम्मिलित हैं।
इन रिक्त संविदा पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 09 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
उक्त विज्ञापन का विस्तृत विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर के सूचना पटल तथा सूरजपुर जिले की शासकीय वेबसाइट www.surajpur.gov.in पर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं।




