आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता - कलेक्टर रेना जमील... जनदर्शन में आए 48 आवेदन, दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता - कलेक्टर रेना जमील... जनदर्शन में आए 48 आवेदन, दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर। खबरी गुल्लक। 13 जुलाई 2026

  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने आज आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 48 शिकायत एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।  

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।   जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)