नशा के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता के ऊपर कांग्रेस नेता के बेटे ने किया जानलेवा हमला... 60 हजार रूपए की लूट, पुलिस विभाग के चालक पर भी लगा मारपीट का आरोप

नशा के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता के ऊपर कांग्रेस नेता के बेटे ने किया जानलेवा हमला... 60 हजार रूपए की लूट, पुलिस विभाग के चालक पर भी लगा मारपीट का आरोप

khabrigullak.com
By -
0

कोरबा।।खबरी गुल्लक ।।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम  भुलसीडीह में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल  मंत्री कपिलेश्वर धीरज के ऊपर जानलेवा किए जाने से तनाव है। आरोप है कि एक कांग्रेस नेता के पुत्र अरुण सहित अन्य हमलावरों ने मारपीट के साथ ही 60 हजार रुपए भी लूट लिए। घायल नेता को  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भुलसीडीह निवासी कपिलेश्वर धीरज  पोल्ट्री फार्म व्यापारी हैं और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के समीप  उनकी खुद की दुकान है। आरोप है कि बुधवार को देर रात दुकान बंद कर  वे घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके साथियों ने रास्ता रोक लिया और उनकी कार में तोड़फोड़ की और फिर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घायल भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरुण खांडे ग्रामीण क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता का बेटा है, जबकि संदीप कुमार चौकी में पुलिस गाड़ी चलाता है, उसी रौब का फायदा उठाकर धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर किया हमला। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज और आसपास के गांवों में गार्ड की मिलीभगत से गांजा सहित अन्य नशीली दवा की सप्लाई की जा रही है। बच्चे भी नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अरुण खांडे और संदीप कुमार को इस बात को लेकर समझाइश दी तो वे भड़क गए।  अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। कपिलेश्वर ने पुलिस को बताया कि उन्हें इतना पीटा गया कि वे बेहोश हो गए। उन्हें मरा हुआ समझकर  भाग गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 टीम पहुंची और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)