अंबिकापुर।खबरी गुल्लक। 9 जुलाई 2026
गांधीनगर थाना की टीम ने को चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबे परिसर में 8 युवक खेल रहे थे जुआ, लगा रहे थे बाजी पर बाजी, इसी बीच उनकी सामने देख होश उड़ गए,चीख निकल पड़ी सभी की। गांधीनगर पुलिस को सामने देख सभी चौंक पड़े ,मगर भागने के पहले दबोच लिये गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51 हजार रुपए, ताश की 52 पत्ती, 4 मोटरसाइकिल सहित 4 से 5 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया ।
पुलिस ने बताया कि डीआईजी तथा सरगुजा के एसएसपी राजेश अग्रवाल द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबन्ध अधिनियम, 2022 के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उसी निर्देश पर गांधीनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि स्वस्तिक ढाबे के पास कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर जांच की, जहां आठ आरोपी ताश-पत्ती से जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने बताया कि मौके से 52 ताश की पत्तियाँ व नगद 50,900 रुपये बरामद हुए। साथ ही आरोपियों के वाहन भी जब्त किए गए। प्रारम्भिक जांच में कुल जप्त माल की अनुमानित साक्ष्य कीमत लगभग 8 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह हैं 8 आरोपी
1. प्रेम सिंह 38 वर्ष पिता उमेश सिंह, निवासी केदारपुर, अंबिकापुर
2. शंकर मिस्त्री 32 वर्ष पिता नरेंद्र मिस्त्री, निवासी भगवानपुर वार्ड नं. 03, गांधीनगर
3. दीपक पकरिया 43 वर्ष पिता स्व. चन्दु राम, निवासी खलिबा, थाना गांधीनगर
4. खगेश राम 40 वर्ष पिता रामजतन, निवासी चठिरमा, थाना गांधीनगर
5. कोमल सिंह 30 वर्ष पिता बलिंदर सिंह, निवासी चठिरमा, थाना गांधीनगर
6. गोपाल भद 25 वर्ष पिता खितीश भद, निवासी संजयनगर आमापारा, थाना जयनगर
7. योगेन्द्र प्रसाद 32 वर्ष पिता शंकर प्रसाद, निवासी चठिरमा, थाना गांधीनगर
8. कार्तिक दास 42 वर्ष पिता स्व. नगेन्द्र दास, निवासी चठिरमा, थाना गांधीनगर
कार्यवाई में यह रहे सक्रिय
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मारकण्डे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक अमृत सिंह व सैनिक संतोष सक्रिय रहे।




