राजमाता स्व. श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 93 वी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजली .. महामाया मंदिर में हुआ भंडारा

राजमाता स्व. श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 93 वी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजली .. महामाया मंदिर में हुआ भंडारा

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।

राजमाता स्व.  श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव  की 93 वी जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा रियासत के महाराज  टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे। राजमाता स्व श्रीमति देवेंद्र कुमारी सिंह देव का जन्म 13 जुलाई 1933 को हिमाचल प्रदेश के जुब्बल राजपरिवार में हुआ था।  अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सरगुजा महाराज स्व. एमएस सिंह देव से विवाह के बाद वे सरगुजा आई थीं। सरगुजा में उन्होंने पूरा वक्त बिताया। यहीं से उन्होंने राजनीति की शुरुआत भी की थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंह देव एक बार अंबिकापुर व एक बार बैकुंठपुर से विधायक भी रहीं। अविभाजित मध्य प्रदेश में प्रकाशचंद्र सेठी व अर्जुन सिंह के मंत्री मंडल की वे मंत्री रहीं। उन्हें आवास, पर्यावरण, मध्यम सिंचाई, वित्त विभाग की जवाबदारी दी गई थी। महाराज स्व. एमएस सिंहदेव के शासकीय सेवा में होने के कारण उन्होंने सरगुजा जिले की सभी राजनैतिक और समाजिक जिम्मेदारियों को सम्हाल लिया था। वे सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रही। सत्तर और अस्सी के दशक में एक महिला होने के बावजूद इस दौरान उन्होंने तत्कालीन सरगुजा जिले के चप्पे-चप्पे का दौरा कर औपचारिक रुप से कांग्रेस के मजबूत संगठन की आधारशिला रखी थी। राजीव भवन में श्रद्धॉजली के पूर्व प्रतीक्षा बस स्टैंण्ड चौक पर पूर्व महाराज स्व. एमएस सिंहदेव एवं स्व.  राजमाता श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत मॉं महामाया मंदिर में पूजा उपरांत भण्डारे का आयोजन भी किया गया।  


इस दौरान डॉ.  प्रेमसाय सिंह,  डॉ जेपी श्रीवास्तव, शफ़ी अहमद,   राकेश गुप्ता,  हेमंत सिन्हा, संजय विश्वकर्मा,  मो इस्लाम, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, फूलसाय लकड़ा,   संजय सिंह, अनूप मेहता, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, मेराज रंगरेज, जीवन यादव, विनोद एक्का,  चंद्रप्रकाश सिंह,  सोहन जायसवाल, सतीश बारी, बालकेश्वर तिर्की, कलीम अंसारी, आशीष जायसवाल, सरीता महंत, अविनाश कुमार, काजू खान, निखिल विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, रोशन कन्नौजिया, अंकित जायसवाल, वसीम अंसारी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)