डॉ.मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी पर सवाल उठाने वालों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आईना दिखाया — परवेज़ आलम गांधी

डॉ.मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी पर सवाल उठाने वालों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आईना दिखाया — परवेज़ आलम गांधी

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक ।

कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर वर्षों तक लगाए गए राजनीतिक आरोपों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। परवेज़ गांधी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी जैसे ईमानदार, विद्वान और सादगीपूर्ण प्रधानमंत्री की छवि को बदनाम करने के लिए वर्षों तक राजनीतिक आरोप लगाए गए और जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाकर भाजपा ने लंबे समय तक राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कोयला खदान आवंटन के फैसले ने तथ्यों और सच्चाई को सामने ला दिया है। यह फैसला उन लोगों के लिए आईना है, जिन्होंने बिना ठोस आधार के देश के पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े किए और उन्हें राजनीतिक विवादों में घसीटने का प्रयास किया। परवेज़ गांधी ने कहा कि राजनीति में आरोप लगाना आसान है, लेकिन इतिहास और न्यायपालिका के सामने तथ्यों को साबित करना कठिन होता है। कांग्रेस सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस गरिमा, ईमानदारी और संवैधानिक मर्यादा का परिचय दिया, वह आज भी देश के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा झूठे इल्ज़ाम उस दौर की राजनीति लिखते हैं, लेकिन सच्चाई आने वाली पीढ़ियां पढ़ती हैं। डॉ. मनमोहन सिंह जी ने शायद इसी विश्वास के साथ कहा था इतिहास मेरे साथ न्याय करेगा।’ आज वही इतिहास और न्याय व्यवस्था उनके विश्वास को मजबूत करती दिखाई दे रही है। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता को यह तय करना होगा कि राजनीति तथ्यों और विकास की हो या झूठे आरोपों और बदनाम करने की कोशिश की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)