कांग्रेस ने बिजली बिल,स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर बड़े जनांदोलन की रूप रेखा की तैयार ..! पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत

कांग्रेस ने बिजली बिल,स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर बड़े जनांदोलन की रूप रेखा की तैयार ..! पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक 

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को अम्बिकापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद उपस्थित रहे। बैठक में बढ़े हुए बिजली बिल,स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर बड़े जनांदोलन की रूप रेखा तैयार की गई।

बैठक की शुरुआत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने हाल ही में मंडल एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। उन्होंने संगठन के सुचारू संचालन, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता का विश्वास उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड,मतदान केंद्र से लेकर अनुभाग स्तर तक सक्रिय रहने, जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही भविष्य की सफलता की आधारशिला है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। उन्होंने सभी मंडल एवं ब्लॉक पदाधिकारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आग्रह किया।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षो को अपने क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान लोगो से मिलकर उनसे बिजली बिल एकत्र कर जनसमस्या के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का निर्देश दिया।

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष कर रही है। कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनकर हर वार्ड और मोहल्ले में सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ेगी।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, जिला महामंत्री हेमंत तिवारी, अशफाक अली, आलोक सिंह, सेवादल अध्यक्ष लवकेश पासवान, जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा,जीवन यादव, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह मग्गू, रजनीश सिंह, गुरप्रीत सिद्धू, निक्की खान, सोहन जायसवाल, शंकर प्रजापति, अमित सिन्हा, सौरभ फिलिप, बालकेश्वर तिर्की, दिनेश शर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)