अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीया किशोरी से अनाचार किए जाने के शर्मनाक मामले में आरोपी को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किये जाने पर मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने रोष प्रगट करते हुए कहा है कि ऐसे मामले के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। आकाश अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं से अनाचार करने वाले हैवान को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भफौली की महिला उपसरपंच के पति के खिलाफ पीड़िता के द्वारा बलपूर्वक अनाचार का आरोप लगाया गया है। ऐसे गम्भीर मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए ताकि कोई और बेटी ऐसे हैवानो का शिकार न हो पाये। आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाना भी शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। विदित हो कि अनाचार के इस मामले में तरुण जायसवाल के खिलाफ आरोप लगा था।




